Posts

Showing posts from December, 2021

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत

 उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाने पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर व बुके देकर श्याममल प्रधान का स्वागत किया। रेलवे रोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर श्याममल का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। श्याममल जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य मनोनीत किए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हुआ है। प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आयोग में सदस्य मनोनीत किए गए श्याममल प्रधान योजनाओं का लाभ आम लोगों को तक पहुंचाने व उनकी समस्याएं दूर करने में मदद करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है। श्याममल प्रधान को राज्य अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य बनाए जाने से दलित समाज की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। श्याममल प्रधान ने आयोग

सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीदों और उनके परिजनों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया

भारत माता के अमर शहीदों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   पूरे प्रदेश में जारी ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के हरिद्वार जनपद पहुंचने पर आज रूड़की के प्रसिद्ध नेहरू मैदान में सैन्य कल्याण मंत्री, गणेश जोशी द्वारा शहीदों और उनके परिजनों को को ताम्रपत्र और शॉल भैंट कर सम्मानित किया। शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को भी एकत्र किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद नायक बच्चीराम डोबरियाल,रायफलमैन मनोज सिंह,सिपाही महेन्द्रपाल सिंह,सिपाही ब्रिजपाल सिंह,शौर्य चक्र विजेता हवलदार जयपाल सिंह, नायक राधेश्याम,सुबेदार राजे सिंह,सैपर प्रमोद कुमार, लांसनायक हरबीर गिरि तथा पारस नाथ के परिजनों को सम्मानित किया गया। राज्य के इतिहास में पहली बार सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की पहल पर सैनिक कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से शहीद सम्मान यात्रा संचालित की जा रही है। सैन्यधाम के निमार्ण में प्रयोगार्थ राज्य के समस्त 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, पतित पावनी, युग तारिणी मां गंगा के पावन, शीतल और अमृतमयी जल का आ

शिक्षा ,स्वास्थ्य ,खाद्य सुरक्षा को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करो - राव आफाक

 चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिलकर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने जनहित में तीन सुझााव घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु दिए। जिन्हें दोनों नेताओं ने प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का भरोसा दिलाया। राव आफाक अली ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के नए राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जो राशन कार्ड बने हुए हैं। उनमे से आधे आॅनलाईन नहीं है। 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी क्षेत्र में 50 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत 15 हजार रूपए प्रतिमाह से कम की आय के लोगों के कार्ड बनने थे। परंतु 2021 तक भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। राशन कार्ड ना होने की वजह से लोगों के आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। साथ ही प्रति यूनिट के हिसाब से राशन भी नहीें मिल पा रहा है। क्योंकि वर्षो से सरकार ने साईट ही बंद कर रखी है। बीच में एक माह के लिए साईट खुली थी तो जिसमें हजारों यूनिट डिलीट कर दी गयी हैं। बहुत से विधवा, विकलांग व बुजुर्ग राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरो के चक्कर काट रहे हैं। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बना ह

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को श्रीनिरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार में, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्रीनिरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहन्त हरिगिरि, जगतगुरू राजराजेश्वराश्रम, निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानन्द गिरि,  आनन्द पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि, जूना अखाड़ा के सभापति प्रेम गिरिजी, आह्वान आखाड़े के श्रीमहन्त सत्य गिरि, नया अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंन्त भगतराम जी, श्रीमहन्त नारायण गिरि, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरिजी महाराज ने निरंजनी अखाड़े में आयोजित एक समारोह में शाॅल ओढ़ाकर, विशालकाय माला पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न व गंगाजलि भेंटकर भव्य अभिनन्दन व स्वागत किया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया।  समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जूना अखाड़ा दुःख हरण मन्दिर, जूना अखाड़ा घाट में सौन्दर्यीकरण और यहां की धार्मिक मान्यताओं की स्थापना हेतु एक त्रिशूल लगाने की घोषणा की।  मा0 मुख्यमंत्री ने समारोह में देवस्थानम बोर्ड का