Posts

Showing posts from December, 2019

महिला हेल्पलाइन महिला, सहायता सैल 1090 एवं वरिष्ठ नागरिक सैल के कार्या की समीक्षा की

महिला हेल्पलाइन महिला, सहायता सैल 1090 एवं वरिष्ठ नागरिक सैल के कार्या की समीक्षा की देहरादून,  पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में महिला हेल्पलाइन, महिला सहायता सैल 1090 एवं वरिष्ठ नागरिक सैल के कार्यों में गुणवत्ता लाने और जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनके कार्यों की समीक्षा की गई।  अशोक कुमार ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं महिला उत्पीड़न संबंधी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए प्रत्येक जनपद में  महिला हेल्पलाइन एवं महिला सहायता सैल 1090 स्थापित किये गये हैं, जिनकी सक्रियता को बढ़ाना, कार्यों में एकरूपता लाने एवं सैलों को संवदेनशीलता के साथ प्रभावी रूप से कार्य करने की जरूरत है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में भी संवदेनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला सम्बन्धी प्रकरणों में किसी भी स्तर पर की गई कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी। जनपदों में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु एक ही राजपत्रित नोडल अधिकारी को नियुक्त किये जाने हेतु निर्देशित कि

कार्यालय को इको फेण्डली और पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश

कार्यालय को इको फेण्डली  और पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश देहरादून,  जिलाधिकारी सी रविशंकर ने राजकीय कार्य में मित्रव्ययता पर्यावरण संरक्षण प्रक्रिया अपनाने तथा शासकीय कार्यों में अधिक पारदर्शिता लाने हेतु समस्त कार्यालय अध्यक्षों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त कार्मिकों को पेज के दोनो पृष्ठो का उपयोग करने के साथ ही शासकीय दस्तावेजों में सफेदा (वाईटनर करैक्शन फ्लूड) का प्रयोग न करने के निर्देश दिये हैं

निरंजनपुर मंडी से खरीदें 75 रूपये किलो प्याज।

निरंजनपुर मंडी से खरीदें 75 रूपये किलो प्याज।                  दून में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले कई दिनों से रेट 120 रुपये प्रति किलो तक थे। निरंजनपुर मंडी में आज से दो काउंटर लगाए गए हैं। इनमें 75 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है।   मंडी परिसर की अन्य दुकानों में प्याज दो दामों में बिक रहा है।  80 रुपये किलो और100 रूपये किलो। यह दो काउंटर पीएल चड्ढा ट्रेडर्स सी-42 और गुलशन ट्रेडिंग कंपनी सी-15 पर लगाए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से यहां प्याज बिकना शुरू हो गया था। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि प्याज के दामों में कमी न आने के कारण डिमांड में कमी आ रही है। ऐसे में व्यापारी भी प्याज मंगवाने से कतरा रहे हैं।  इसके चलते मंडी समिति ने व्यापारियों को प्रेरित कर आवक बढ़ाने को कहा है। 

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के दायरे में आने वाले कर्मचारी आपात स्थिति में  निजी अस्पताल से भी अपना इलाज करा सकते है

                कर्मचारी राज्य बीमा योजना के दायरे में आने वाले कर्मचारी आपात स्थिति में निजी अस्पताल से भी अपना इलाज करा सकते हैं। उन्हें इसकी सूचना राज्य बीमा योजना की डिस्पेंसरी को 72 घंटे के भीतर देनी होगी। सरकार ने अब अकेले मजदूर को भी स्वैच्छिक रूप से योजना में शामिल होने पर योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। श्रम एवं सेवा योजना मंत्री हरक सिंह रावत ने सदन में भगवानपुर विधायक ममता राकेश के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज नाम काटे गये

एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज नाम काटे गये                  दून में प्रशासन ने 70 हजार से अधिक नाम मतदाता एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज मिला। कई लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम काटे गए। मृत पाए गए लोगों के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। शनिवार को राजनीतिक दलों के  साथ की गई बैठक में यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामजी शरण शर्मा ने दी।जिला निर्वाचन कार्यालय में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि  2019 तक देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 33 हजार 960 थी। जो सत्यापन के बाद घटकर 13 लाख 63 हजार 549 रह गई है। बैठक में सहायक मतदेय स्थलों को पूर्ण मतदेय स्थल बनाने, मतदेय स्थलों में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इसके तहत मतदाताओं को भौगोलिक स्थिति के अनुसार अन्यत्र शिफ्ट करने पर बल दिया गया। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।