कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत

 उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाने पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर व बुके देकर श्याममल प्रधान का स्वागत किया। रेलवे रोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर श्याममल का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। श्याममल जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य मनोनीत किए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हुआ है। प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आयोग में सदस्य मनोनीत किए गए श्याममल प्रधान योजनाओं का लाभ आम लोगों को तक पहुंचाने व उनकी समस्याएं दूर करने में मदद करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है। श्याममल प्रधान को राज्य अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य बनाए जाने से दलित समाज की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। श्याममल प्रधान ने आयोग में सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ दलित समाज की समस्याओं को दूर करने व समाज के शैक्षिक व आर्थिक उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। स्वागत करने वालों में शेखर कुर्ल, राजेंद्र भट्ट, दीपक मिश्रा, राजीव मनोचा, नरेश गोयल,सनी चड्ढा,तरुण आहूजा,गुरदीप सिंह मिंटू, जगमोहन कौशल, जोनी अरोड़ा, प्रेम कुमार, कुलदीप अरोड़ा, राजीव सिंघल, कुलदीप कुमार, ओंकार सिंह आदि शामिल रहे। 

Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा