हरिद्वार की खबरे: खेद जताने पर वार्ड 23 का मामल सुलझा, अब होगी सफाई शुरू

 वार्ड नंबर 23 रामनगर की पार्षद रेणु अरोड़ा के वार्ड से अब कूड़ा उठाया जाएगा। पार्षद की ओर से नगर निगम संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों के सामने बोर्ड बैठक में हुए मामले के लिए खेद प्रकट कर दिया गया है। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। हालांकि भाजपा के दो पार्षदों ने अभी मोर्चा से कोई बात नहीं की। इसलिए उनके वार्डों से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। शनिवार देर शाम को पार्षद रेणु अरोड़ा के पिता टेकचंद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी उनके आवास रामनगर वार्ड पहुंचे थे। शोक प्रकट करने के बाद पार्षद व उनके पति चिराग अरोड़ा के साथ ही 30 जनवरी को नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षद के प्रस्ताव पर उत्पन्न हुई भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्षद रेणु अरोड़ा ने प्रस्ताव के माध्यम से जो भी विवादित शब्द मोर्चे के नेताओ को लगे, उस पर आगे से सुधार का आश्वासन देते हुए खेद प्रकट किया। मोर्चे के नेताओं ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए वार्ड 23 रामनगर में सफाई व्यवस्था जनहित में बहाल करने के लिए मोर्चा के अन्य नेताओं से भी वार्ता कर इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र तेश्वर, सह संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि बोर्ड बैठक में जो कुछ भी हुआ उसके लिए वार्ड 23 की पार्षद ने खेद प्रकट किया। विवाद का पटापेक्ष के बाद जनहित में इस वार्ड में सफाई व्यवस्था बहाल कर दी गई है। इस दौरान मुरली मनोहर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, राजेंद्र चुटेला, सुनील राजौर, प्रवीण तेश्वर, इंदर सिंह रावत, अरविंद चंचल, जितेंद्र तेश्वर, नीरज


टोल प्लाजा पर उत्तराखण्ड की गाडियों को करमुक्त रखने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 उत्तराखंड क्रांति दल के जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर उत्तराखंड की समस्त गाड़ियों को कर मुक्त रखने हेतु प्रदर्शन किया। दौरन प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से यह निर्माण कार्य जारी हैं  भाजपा और कांग्रेस की सरकारें मूक दर्शक बनके तमाशा देखती रही हैंॉ जब सरकार गाड़ी के पंजीकरण के समय रोड टैक्स ले लेती है तो इस टोल टैक्स का क्या औचित्य है। देहरादून से दिल्ली तक के सफर में चार टोल प्लाजा स्थापित कर दिए गए हैं। क्या यह जनता का शोषण नहीं है। केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनते ही इन टोल प्लाजाओं पर से उत्तराखंड की जनता के लिए टोल फ्री करेंगे ताकि जनता पर आर्थिक बोझ कम पड़े। उत्तराखंड क्रांति दल जनता से आह्वान करता है कि कि वह हमसे जुड़ कर प्रदेश को मजबूत बनाने में सहयोग दें। हजारों की तादाद में लोग रुड़की से सिडकुल और हरिद्वार से रुड़की की ओर आते जाते हैं अगर उन पर इस तरह का आर्थिक बोझ डाला जाएगा तो इस कोरोना काल में जो पहले इस विपत्ति से जूझ रहा है उसकी दशा क्या होगी सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए वह जनता का शोषण ना करें बल्कि जनता को मजबूत बनाने का कार्य करें। केंद्रीय महामंत्री ब्रजवीर सिंह जी ने कहा कि इस टोल प्लाजा का हम पुरजोर विरोध करते हैं और हम चाहते हैं कि समस्त उत्तराखंड में जितने भी नंबर की गाड़ियां हैं उन सभी को टोल मुक्त किया जाए। प्रदर्शन में ललिता तनेजा  विकास गोस्वामी सुनील कश्यप शहजाद अली प्रवीण चौहान राजवीर पवार सुनीता  बबीता अलका बाला देवी मुनेश देवी संजयउपाध्या्य  थे।


दृढ विश्वास और संकल्प किसी भी परीक्षा के सफलता का मूल मंत्र-मनोज श्रीवास्तव

 दृढ विश्वास और संकल्प परीक्षा के सफलता का मूल मंत्र है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। परिश्रम का रिजल्ट आवश्य मिलता है। यह बात प्रशासन द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भल्ला कालेज में चलाये जा रही निशुल्क प्रेरणा कोचिंग में गेस्ट लेक्चर के रूप में मनोज श्रीवास्तव नोडल अधिकारी कुंभ मेला मीडिया ने कही। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा, हमारे व्यक्तित्व की झलक प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में दिख जाती है। इसके लिए व्यापक योजना और रणनीति बनाकर अपने मिशन पर जुट जाना चाहिए। प्रमाणिक पुस्तकों का अध्ययन, दिया गया पाठयक्रम और पिछले वर्षों का अनशाॅल्ड प्रश्नपत्र अनिवार्य रूप से हल कर लेना चाहिए। हमें स्पष्ट पता होना चाहिए कि हम किस परीक्षा के लिए योग्य है। अथार्त हमे क्या करना है और क्यों करना है। प्रश्नपत्र को हल करते समय का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। पुस्तकों को पढने के समय कोर सेक्टर पर विशेष फोकस रखना चाहिए। क्योंकि सम्पूर्ण पुस्तक की तुलना में कोर सेक्टर से ही अधिकांश प्रश्न तैयार किए जाते है। अथार्त क्या पढना है से अधिक है कि क्या नहीं पढना है। उन्होंने कहा कि सौ पुस्तकें एक बार पढने से अधिक अच्छा है एक अच्छी पुस्तक को सौ बार पढा जाए। सहायक अर्थ संख्या अधिकारी व समन्वयक प्रेरणा कोचिंग सुभाष शाक्य ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जनपद के युवा वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसका उददेश्य युवा वर्ग को अच्छा नागरिक बनाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये तैयार करना है। 

पुरूस्कार में मिली धनराशि से दिव्यांगो में बाॅटे गर्म जैकेट


देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य संदीप अरोड़ा ने विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार के रूप मे मिली पांच हजार रूपये की राशि से चंडीघाट स्थित श्रीमहन्त दयालपुरी कुष्ठ आश्रम समिति में गरीब कुष्ठजनों, दिव्यांगजनो एवं जरूरतमंद बच्चो को गर्म जैकेट वितरित किए।  35 परिवार वाले कुष्ठ आश्रम मे 28 परिवार के सदस्यो को गर्म जैकेट दिये गये। बाकी बचे 7 परिवार के सदस्यो को भी देने का वादा किया हैै। इस मौके पर संदीप अरोड़ा ने कहा कि उन्हें राज्य पुरस्कार सभी दिव्यांगजनो के प्रेम एवं आशीर्वाद स्वरूप मिला है। इसलिए इस पुरस्कार पर पहला हक दिव्यांगजनों का बनता है। मौके पर जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य अमित धीमान, राजेश जगतियानी, अतुल राठौर, तरूण धीमान, अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री विवेक वर्मा और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री अंकित राठौर ने भी अपने हाथो से जैकेट वितरित किये। संदीप अरोड़ा ने बताया कि कुष्ठ आश्रम के दिव्यांगजनो ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति और संगठनो के पदाधिकारियो की बैठक में समस्याओं पर विचार विमर्श कर समाधान कराया जाएगा।

Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत