महानगर व्यापार मंडल मैं कुनबा बढ़ाया

 महानगर व्यापार मंडल से जितेंद्र चौरसिया महानगर अध्यक्ष, नाथीराम बने महामंत्री

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए होटल गुरुनानक पर जितेंद्र चौरसिया को महानगरअध्यक्ष नाथीराम सैनी को महानगर महामंत्री एवं मुकेश अग्रवाल को महानगर कोषध्यक्ष घोषित किया जहाँ व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकरियो को शुभकामनाये दी ।महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि महानगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापरिहित समाजहित में संघर्ष करता आया है व्यापारियो की आवाज बनकर महानगर व्यापारमण्डल ने अपना अलग मुकाम बनाया है अब इसका विस्तार करते हुए कर्मठ जुझारू व्यापारियों को शामिल कर जिम्मेदारियां दी जाएगी जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और शहर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर भी व्यपारियो को एकजुट कर प्रत्येक व्यापारी की वोटिंग से एक मजबूत व्यापार मंडल के गठन का प्रयास  किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापरी हित ,


जनहित में कार्य करने  का भरोसा देते उपस्थित सभी व्यपारियो का धन्यवाद किया। एवं सभी व्यापारमण्डलो को एकमंच पर आने का न्योता देते हुए शहर व्यापार मंडल के चुनाव की मांग को दोहराया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारिणी में मंत्री राजेश भाटिया,सचिव सोनू चौधरी, उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष , दीपक राणा, संरक्षक धर्मपाल शर्मा, संरक्षक सुभाष गोस्वामी, कार्यकरणी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, मोनू शर्मा, सन्नी अरोड़ा, रवि जोशी , विनोद कुमार, संजू चौधरी, रामलाल , संजय तनेजा, मयंक गर्ग घोषित हुए ।

Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत