युवक कांग्रेस और सतपाल ब्रह्मचारी ने मंत्री पर आरोप लगाया

 युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल भास्कर व पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री के दबाव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए है। दो दिन में मुकदमे वापस न लेने पर कांग्रेसियों ने जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है, जिसमें कांग्रेसी घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेंगे। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री के दबाव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए हैं। मासूम को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जाम लगाने वालों पर मुकदमे दर्ज किया जाना आमजन की बात को दबाने का प्रयास है। आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फरार आरोपी को बचाने के लिए भी कुछ लोग लगे हुए हैं। क्योंकि आर्थिक रूप से फरार आरोपी राजीव उन्हें सपोर्ट करता था। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर अगर मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो 28 दिसंबर से कांग्रेस घर-घर जाकर गांधीवादी तरीके से लोगों को साथ जोड़कर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि मंत्री का जो आर्थिक रूप से साथ देता है, उन्हें ही वे सपोर्ट करते हैं। अब कांग्रेस भी पैसे एकत्र कर उन्हें देगी, ताकि वह जनता का साथ दे सकें। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जिस रात यह घटना हुई उस समय पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। ऐसे में आरोपी के फरार होने से तमाम सवाल खड़े होते हैं। आखिर किसने आरोपी को फरार कराने में साथ दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, अरविंद शर्मा, विभास मिश्रा, हिमांशु बहुगुणा, विशाल राठौर, आकाश भाटी, नितिन यदुवंशी, प्रशांत शर्मा, तरुण व्यास आदि शामिल रहे।


Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत