मांगों को लेकर व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों पर फहराए काले झंडे

व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया


मांगो को लेकर व्यापारयिों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर लहराये काले झण्डें हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर इकाई के आह्वान पर अपनी मांगांे को लेकर व्यापारियों ने दुकानो पर काले झंडे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि लाॅकडाउन अवधि के बिजली, पानी के बिल व स्कूल फीस माफी तथा कोरोना काल में मंदी का सामना कर रहे व्यापारियों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार, रानीपुर, ज्वालापुर, कनखल, लक्सर, रुड़की सहित जिले मे पांच हजार दुकानों पर काले झंडे लहराए गए। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने विरोध प्रदर्शन के लिए व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य बंनने के बाद व्यापारियों की ओर से कभी इतने बड़े स्तर पर विरोध नहीं किया गया। व्यापारियों के इस विरोध ने साबित कर दिया है कि व्यापारियों की हालत खराब है। व्यापारी सरकार से मदद चाहते हैं। आज पूरे जनपद के व्यापारी प्रदेश व्यापार के साथ मिलकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मांगे पूरी होने तक प्रदेश व्यापार मण्डल संघर्ष जारी रखेगा। चैधरी ने कहा कि कुम्भ को लेकर सरकार ने व्यापारीयो से अभी तक कोई वार्ता नहीं की है। सरकार को व्यापारियों की मांगों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट व महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा कि शहर में आज दुकानो पर ताले लटके हुए हैं। हरिद्वार का व्यापारी पूरी तरह यात्री पर निर्भर है। कारोबार नहीं चलने की वजह से व्यापारी की हालत आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर हो गई है। ऐसे में सरकार को आगे आकर व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि यदि अब भी सरकार न मांगे नहीं मानी तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संरक्षक राकेश बजरंगी, प्रदीप चैधरी, सुरेश भाटिया, ठाकुर सुरेश सिंह, मनोज सिंघल, मुकेश भार्गव, राजन कौशिक, पूर्व शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, युवा ज़िला अध्यक्ष अनुज सिंह, शहर अध्यक्ष शिवालिंक नगर विभास सिन्हा, शहर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,ज़िला महामंत्री विशाल गर्ग, तेजप्रकाश साहू, लकसर से मनोज वर्मा, आशीष अग्रवाल, रुड़की से अमित गर्ग, अजय अरोरा, जतिन हाण्डा, ओमप्रकाश शर्मा, राम अरोरा, कुलवंत चड्ढा, विरेंद्र शर्मा, बिलाल, सुहेल, अनिल तेश्वर, विनीत चैहान, कोमल सिंह, मोहित चैधरी, मनमत भाटिया, समीर अग्रवाल, अशोक उपाध्याय,सुधीश, दीपक गोनियाल, कमल अरोरा, सुनील प्रजापति, अशोक गिरि, गंगा शरण चंदेरिया, पंकज सवन्नी, दीपक नेगी, राजीव शर्मा, पुनीत गोयल,सुनील काँगड़ा, विजय धीमान, अरविन्द चैधरी, संजीव कुमार व सुरेश मखीजा आदि ने विरोध प्रदर्शन सफल बनाने के लिए व्यापारियों को धन्यवाद दिया।


Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत