किसान कांग्रेस ने क्यों और किसके खिलाफ किया प्रदर्शन?

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान कांग्रेस ने विशाल प्रदर्शन किया


भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन हरिद्वार। जगजीतपुर में सड़कों की खस्ता हालत, गड्ढ़ों में भरे पानी से लोगों के साथ दुर्घटना होने आदि तथा वार्डों की जन जनसमस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी, प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में एकत्र होकर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपने पूर्व में किए गए वादों पर खरा उतरना चाहिए और जनता की जनसमस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों से देश की भोली-भाली जनता अब त्रस्त हो चुकी है, आज आमजन परेशान है। बीजेपी सरकार किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, व्यापारी विरोधी, युवा विरोधी, गरीब विरोधी, आमजन विरोधी सरकार बनकर रह गयी है। अब देश की जनता को समझ आ चुका है कि भाजपा सरकार केवल झूठ बोलकर देश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अब आम जनता बीजेपी के झूठे वादों व जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है और आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी ने बताया जब से भाजपा सत्ता में आई है। देश काफी पिछड़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को काफी आगे बढ़ाने का कार्य किया। लेकिन 6 साल के भाजपा शासनकाल में देश आज आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में तेजी से विकास के मार्ग अग्रसर हुआ उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में सभी मोर्चे पर पिछड़ रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस की मेयर एवं पार्षद वार्डों में काम करना चाहते हैं। लेकिन नगर विकास मंत्री मदन कौशिक उन्हें काम नहीं करने दे रहे है।ं जिससे आज सभी वार्डों की हालत काफी खस्ता हो चली है। नगर विकास मंत्री को पता है कि अगर कांग्रेस के लोग वार्डों में काम करेंगे तो आने वाले समय में मेरा जीतना बहुत कठिन हो जाएगा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि अब देश की भोली-भाली जनता उनके झूठे वादों में आने वाली नहीं है। जनता ने तय कर लिया है कि अब भारतीय जनता पार्टी को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। आज युवा नशे की लत से दर बदर की ठोकरें खा रहा है। मजदूरों के रोजगार छीन रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार मलाई खाने में मस्त है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चैधरी संसार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल, पूर्व प्रधान श्यामसुंदर, आदित्य प्रधान, यशपाल उर्फ पल्लू, योगेश सक्सैना, प्रदीप कुमार, महेंद्र परालिया, अजय नौटियाल, प्रताप तोमर, प्रेम शर्मा, शिवा चैधरी, प्रदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, प्रशांत चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत