सरकारी गाइडलाइन का पालन

  स्टेशन को सेनेटाइजेशन करते रहें- जिलाधिकारी



   बैंगलूर से हरिद्वार पहुंची विशेष ट्रेन आज लगभग 13 सौ उत्तराखण्ड प्रवासियों को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आने से पूर्व ही जिला प्रशासन सहित रेलवे, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खछकर्मचारी यात्रियों के आगमन की तैयारी में स्टेशन पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने स्टेशन पहुंच यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही यात्रियों की स्क्रीनिंग तथा प्रशासन की ओर से भोजन पानी और छोटे बच्चों के लिए दूध आदि की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। डीएम ने ट्रेन के आने से पूर्व तथा यात्रियों की रवानगी के बाद हरिद्वार  स्टेशन का सेनेटाइजेशन अनिवार्य रूप से करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रियों को उनके मूल जनपदों को ले जा  रही बसों का निरीक्षण भी किया।(,सू वि)


                                                            


Popular posts from this blog

पंच नाम जूना अखाड़े की शाही पेशवाई मे भव्य झाँकियों, बैंड बाजों और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

जूना अखाड़ा घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु त्रिशूल लगेगा

कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल का किया स्वागत